{"_id":"5b07020d4f1c1ba46e8b4752","slug":"181527185933-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन की मां बेहोश, शादी टूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुल्हन की मां बेहोश, शादी टूटी
Updated Thu, 24 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के जफरपुर (डीहिया) गांव में आई बारात में उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब विदाई से पहले दही गुड़ के रस्म अदायगी के समय दूल्हे द्वारा कुछ ऐसी बात कह देने पर लड़की की मां बेहोश हो गई, जिससे शादी होने के बावजूद भी शादी टूट गई।
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पहराजपुर गांव निवासी हरेश्वर राम के लड़के गजानंद की बारात मंगलवार को दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जफरपुर गांव आई थी। बारातियों का खूब धूमधाम से स्वागत किया गया। जयमाल की रस्म अदायगी भी हुई। मंडप में शादी भी धूमधाम से हुई। सुबह बिदाई से पहले घर के आंगन में दही गुड़ की रस्म अदायगी चल रही थी,कि कन्या पक्ष के मुताबिक दूल्हा बने लड़के ने कुछ ऐसी बात कह दिया, जिससे लड़की की मां कुछ ही क्षण बाद बेहोश हो गई। जिस पर हंगामा मच गया। घराती-बराती में कहासुनी के बाद घराती पक्ष ने दूल्हे तथा उसके पिता को बंधक बना लिया। एक कमरे में दोनों को बंद कर दिया। यह माजरा देख बराती भाग खड़े हुए। घराती पक्ष ने विदाई करने से इंकार कर दिया। जबकि लड़के द्वारा किसी अपशब्द की बात से इंकार किया गया। कुछ घंटे बाद किसी ने इस घटना की सूचना डायल 100 पर दी। पुलिस दूल्हे तथा उसके पिता को थाने लेकर आई। दोनो पक्षों के द्वारा आपसी समझौते के बाद लेन देन को लेकर मामला रफा-दफा कर दिया गया।