{"_id":"59987c164f1c1bcc618b48cc","slug":"181503165462-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल अधीक्षक के समाझाने पर माना बंदीरक्षक, भूख हड़ताल समाप्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल अधीक्षक के समाझाने पर माना बंदीरक्षक, भूख हड़ताल समाप्त
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिला कारागार में शुक्रवार को दो बंदीरक्षकों के बीच हुई मारपीट के बाद घटना से आहत एक बंदीरक्षक ने जेल परिसर में भूख हड़ताल शुुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार ने नाराज बंदीरक्षक को समझा-बुुझाकर देर शाम तक भूख हड़ताल समाप्त कराया। साथ ही मारपीट करने वाले बंदीरक्षक की जमकर क्लास लगाते हुुए माफी मांगने के साथ कभी ऐसा कृत्य न करने की हिदायत भी दी। देर शाम तक बंदीरक्षक अपनी ड्यूटी पर लौट आया था।
शुक्रवार को जेल में मारपीट की घटना के बाद बंदीरक्षक गोपाल पांडेय ने रजिस्टर फाड़ने सहित मारपीट का आरोप बंदीरक्षक गोरे लाल मिश्रा पर लगाया था। यह मामला तूल पकड़ा और जेल अधीक्षक परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे नाराज बंदीरक्षक से सायंकाल छह बजे मुलाकात की। इस दौरान इस मामले में दोषी बंदीरक्षक के विरूद्ध कार्रवाई का आश्वासन देकर काफी समझाया-बुझाया। जेल अधीक्षक के मान-मनौव्वल के बाद बंदीरक्षक ने भूख हड़ताल समाप्त किया। साथ ही मारपीट करने के आरोपी बंदीरक्षक से पूछताछ की। जेल अधीक्षक के निर्देश पर मारपीट करने के आरोपी बंदीरक्षक ने पीड़ित बंदीरक्षक से माफी मांगी। साथ ही पीड़ित बंदीरक्षक ने कार्रवाई के संबंध में जेल अधीक्षक को शिकायती पत्र भी सौंपा। इस संबंध में पीड़ित गोपाल पांडेय ने बताया कि जेल अधीक्षक के निर्देश पर ड्यूटी शुरू कर दी गई। साथ ही कार्रवाई के लिए शिकायत पत्र भी सौंपा गया है।