फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   घेरेबंदी कर पुलिस ने पकड़ा छह जुआरियों को

घेरेबंदी कर पुलिस ने पकड़ा छह जुआरियों को

Mon, 04 Mar 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
घेरेबंदी कर पुलिस ने पकड़ा छह जुआरियों को
नंदगंज। थाना पुलिस ने शनिवार की देर शाम रेवसा गांव में स्थित एक झोपड़ी में घेरेबंदी कर छह जुआरियों को गिरफ्तार किया, जबकि आठ भागने में सफल रहे। मौके से छह बाइक, आठ मोबाइल के साथ ही 374 रुपये नगद बरामद किया। पुलिस ने पकड़े गए सभी जुआरियों का चालान कर जेल भेज दिया। मालूम हो कि शनिवार की देर शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रेवसा गांव निवासी त्रिलोकी बिंद की झोपड़ी में बड़ी संख्या में जुआरी जुआ खेल रहे हैं। यह सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घेरेबंदी कर छह जुआरियों को पकड़ लिया, जबकि करीब आठ जुआरी भागने में सफल हो गए। पुलिस ने मौके से छह बाइक, आठ मोबाइल के साथ ही 374 रुपये नगद बरामद किया। गिरफ्तार सभी जुआरियों को पुलिस थाना ले आई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में कन्हैया, कमलेश, विजेंद्र यादव, सुनील बिंद, धर्मेंद्र यादव, गुल्लू बिंद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed