{"_id":"5ab3e9324f1c1bb9758b6bc6","slug":"171521740082-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर/औड़िहार (गाजीपुर)। सैदपुर नगर स्थित केनरा बैंक के पास गुरुवार को गिट्टी लदे ट्रक से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जबकि आस-पास के लोग घटना स्थल पर पहुंच खलासी को पकड़ लिए और दुुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव और गिट्टी लदे ट्रक दोनों को कब्जे में ले लिया। ट्रक के खलासी से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
परसनी गांव निवासी राकेश राम की पत्नी बिंदू देवी (28) अपने भतीजे कोमल राम के साथ बाइक से नगर क्षेत्र स्थित यूनियन बैंक से रुपये लेने आई थी। रुपये की निकासी के बाद वह अपने भतीजे के साथ बाइक से घर लौट रही थी। केनरा बैंक के सामने से सड़क पर चढ़ते समय बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। तभी चंदौली से गिट्टी लादकर गाजीपुर आ रहा ट्रक महिला को कुचल दिया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक को हल्की-फुल्की चोटें आई। हादसे के बाद चालक ट्रक को घटना स्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और ट्रक के खलासी को पकड़ लिया। जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जबकि गिट्टी लदे ट्रक को कब्जे में लेने के साथ खलासी को हिरासत में लेकर कोतवाली आई। इस मामले में मृतका के भतीजे की तहरीर पर पुलिस फरार ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सीओ आलोक प्रसाद ने बताया कि मृतका के भतीजे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।