फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सौतेली मां ने पति-पुत्र के साथ मिलकर की थी मासूम की हत्या

सौतेली मां ने पति-पुत्र के साथ मिलकर की थी मासूम की हत्या

Sun, 15 Oct 2017 11:39 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
सौतेली मां ने पति-पुत्र के साथ मिलकर की थी मासूम की हत्या
बिरनो (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के अरखपुर गांव स्थित धान के खेत में मिले तीन वर्षीय सौरभ चौहान की मौत के मामले में रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। मासूम की सौतेली मां सीमा चौहान ने संपत्ति की लालच में आकर पति अभिषेक चौहान और पुत्र दीपक चौहान की मिली भगत से हत्या कराई थी। जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि अरखपुर निवासी चंद्रभान चौहान की पहली पत्नी सीमा चौहान ने पांच वर्ष पहले महमूदपुर गांव निवासी अभिषेक चौहान के साथ भागकर कोर्ट मैरेज कर ली थी। पहली पत्नी के चले जाने के बाद चंद्रभान चौहान ने जलालाबाद निवासी पूनम चौहान से शादी कर ली थी। शादी के बाद पूनम ने पुत्र सौरभ को जन्म दिया। इसी बीच चंद्रभान सऊदी अरब कमाने चला गया। पुलिस के मुताबिक बीते शुक्रवार की देर शाम अभिषेक मासूम सौरभ की हत्या के लिए अरखपुर गांव पहुंचा और गांव के बाहर एक सूनसान जगह पर रूक गया। उसी समय सौरभ का सौतेला भाई दीपक उसे टॉफी एवं पटाखा दिलाने के बहाने लेकर अभिषेक चौहान के पास पहुंच गया। आरोपी अभिषेक चौहान दीपक को घर जाने के लिए कहा और मासूम सौरभ को बाइक पर लेकर चला गया। पुलिस की पूछताछ में अभिषेक चौहान ने बताया कि गांव के बाहर एक सूनसान जगह पर ले जाकर मासूम की गला दबाकर हत्या कर शव पास के खेत में फेंककर फरार हो गया। पूछताछ में सौतेली मां सीमा चौहान ने बताया कि अपने पहले पुत्र दीपक चौहान और पति अभिषेक चौहान के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। चंद्रभान चौहान की संपति हथियाने के लिए उसके वारिस मासूम सौरभ चौहान की हत्या की गई। तीनों आरोपी सीमा चौहान उसका पति अभिषेक चौहान एवं पुत्र दीपक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने हत्या आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी डॉ. कृष्णकांत सरोज ने बताया कि मासूम की हत्या के आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed