फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दहेज हत्यारोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

दहेज हत्यारोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

Sun, 28 Apr 2019 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
दहेज हत्यारोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
भांवरकोल(गाजीपुर)। भांवरकोल थाना पुलिस ने शनिवार की सुबह करीब आठ बजे भांवरकोल तिराहा के पास से दहेज हत्या के आरोपी बेटा और पिता को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि बीतें 22 अप्रैल को मकान के कमरा में पंखा में दुपट्टा के सहारे लवकुश की पत्नी सुप्रिया गिरी (25) का शव लटकता मिला था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। इस मामले में मृतका के पिता विजयराम गिरी ने पति लवकुश, श्वसुर रामविलास गिरी, सास बसंती देवी, ननद प्रियंका गिरी, देवर शैलेश गिरी और नाना रंगनाथ गिरी के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी थी। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई थी। इसी क्रम में आज सुबह भांवरकोल तिराहा के पास आरोपी पति लवकुश गिरी और उसके पिता रामविलास को गिरफ्तार कर लिया गया। उनका चालान कर जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed