{"_id":"5c7ebb22bdec2214485582d4","slug":"161551809314-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को गोली मारने के मामले में तीन पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को गोली मारने के मामले में तीन पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भांवरकोल। सुखडेहरा गांव में सोमवार को देर रात युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामलेे की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि घटना के 24 घंटे बाद तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है।
थाना क्षेत्र के सुखडेहरा गांव में सचिन राम (20) पुत्र रामनिवास सोमवार की रात शौच से घर लौट रहा था। इसी बीच गांव के एक तरफ कुछ युवक पहले से खड़े थे। वहां कुछ विवाद चल रहा था। सचिन भी वहां पहुंच गया और युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। तभी दबंग युवकों ने सचिन को गोली मार दी। सचिन को गोली लगते ही वह लहूलुहान हो गया। गोली की आवाज सुनकर गांव के दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस प्रकरण में तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें आशू राय उर्फ बिक्कू, सर्वेश राय तथा सोनू राय शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक दो आरोपियों पर पहले से भी मुकदमा दर्ज है।