फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ट्रेन से गिरकर दो युवक घायल

ट्रेन से गिरकर दो युवक घायल

Wed, 20 Sep 2017 11:27 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर दो युवक घायल
गाजीपुर। गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन और औड़िहार स्टेशन के पूर्वी गेट पर ट्रेन से गिरने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर दिन में करीब एक बजे सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची। ट्रेन धीमी रफ्तार के बीच स्टेशन पर रुकने वाली थी। इसी दौरान करीब 40 वर्षीय युवक ट्रेन से उतरते समय गिर गया। ट्रेन में फंसकर कुछ घसीट गया, जिससे गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। आरपीएफ ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। युवक के बेहोश होने पर यह जानकारी नहीं हो सकी कि युवक का नाम क्या है और वह कहां का रहने वाला है। सैदपुर संवाददाता के अनुसार बिहार के सारण जिले के जयकरन प्रसाद दिल्ली के नागलकोई इलाके में रहते हैं। बुधवार को वह अपने परिवार के साथ सद्भावना एक्सप्रेस से अपने घर जा रहे थे। उनका पुत्र इंद्रजीत (25) बोगी में गेट के पास खड़ा था। औड़िहार जंक्शन से गाड़ी के आगे बढ़ने पर पूर्वी केबिन के पास झटका लगने से इंद्रजीत ट्रेन से गिर गया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर तुरंत घटना स्थल पर आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार मीणा मौके पर पहुंचे। घायल को उसके परिवार के साथ सैदपुर सामुदायिक केंद्र पर चिकित्सा के लिए भेजवाया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed