{"_id":"5cead655bdec2207426221f8","slug":"15588942159-ghazipur-news78","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिहाइशी झोपड़ी में आग लगी, मासूम की झुलसकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रिहाइशी झोपड़ी में आग लगी, मासूम की झुलसकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में रविवार की दोपहर रिहाइशी झोपड़ी में आग लगने से एक मासूम बच्ची की झुलसकर मौत हो गई जबकि मां-बेटी गंभीर रुप से झुलस गई। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भरती कराया गया है।
फिरोजपुर गांव निवासी रामदेव पाल का परिवार रिहाइशी झोपड़ी बैठा था। अचानक अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। तेज हवा होने के कारण देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगी। इस आग में पास की एक झोपडी भी धू- धूकर जलने लगी। जलती झोपड़ी में भागने के प्रयास में रानी पाल (5) झोपड़ी के भीतर फंसकर गिर पड़ी और झुलसकर उसकी मौत हो गई। जबकि उसकी मां सीता (35) और बड़ी बहन गुड़िया (6) गंभीर रूप से झुलस गयी। आग की लपटें देख गांव के लोग दौड़कर वहां पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे पहले ही झोपड़ी जलकर राख हो गई थी। ग्रामीणों ने झोपड़ी से मासूम बच्ची के शव को बाहर निकाला और झुलसी मां-बेटी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भरती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।