{"_id":"5bc37f42bdec226997412a8b","slug":"151539538754-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में पति की मौत पत्नी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में पति की मौत पत्नी घायल
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर/औड़िहार(गाजीपुर)। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर बासूपुर गांव के पास रविवार सुबह कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने कार में तोड़फोड़ करने के साथ ही सड़क जाम कर दी। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आधा घंटा जाम से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जमानिया कोतवाली क्षेत्र के चितावन पट्टी (सैदाबाद) निवासी राजेंद्र राय उर्फ मंटू (30) अपनी पत्नी माया राय को बाइक से लेकर बीटीसी की परीक्षा दिलाने डायट सैदपुर आ रहा था। इसी दौरान सुबह करीब दस बजे बासूपुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही कार ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे पति-पत्नी बाइक गिर पड़े। कार मंटू को रौंदते हुए आगे निकल गई। गंभीर रूप से घायल होने से उसकी मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी माया गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने घायल महिला से परिवार के बारे में जानकारी लेकर उन्हें इादसे की सूचना दी। जबकि महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने घायल को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना से आक्रशित लोगों ने कार में तोड़फोड़ करने के साथ ही सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर आधा घंटा बाद जाम खुलवा दिया। इस मामले में मंटू के पिता चंद्रभान राय ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।