फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चोरों ने उड़ाया 15 हजार नगदी सहित हजारों रुपये के आभूषण

चोरों ने उड़ाया 15 हजार नगदी सहित हजारों रुपये के आभूषण

Wed, 10 Jan 2018 10:57 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने उड़ाया 15 हजार नगदी सहित हजारों रुपये के आभूषण
गाजीपुर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मंगलवार की देर रात चोरों ने एक सर्राफा दुकान, स्कूल और मकान का ताला तोड़कर 15 हजार नगदी और आभूषण उड़ा दिए। जबकि एक विद्यालय में लगे सिटी टीवी कैमरा भी गायब कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। पीड़ितों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुुलिस ने मुुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के फुल्लनपुर बाजार में नवाबगंज निवासी सतीश वर्मा की सोने-चांदी की दुकान है। रोज की तरह मंगलवार की देर शाम वह दुकान बंदकर घर चला गया। देर रात चोरों ने शटर चाड़कर दुुकान में रखे आलमारी को तोड़कर उसमें रखा 15 हजार नगदी सहित हजारों रुपये के आभूषण उड़ा दिए। बुधवार को घटना की जानकारी होते आस-पास के लोगों की भिड़ लग गई। दुुकानदार ने घटना की जानकारी कोतवाली पुुुलिस को दी। पुुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पीड़ित ने पुुलिस को तहरीर दी है। इधर बोर्ड परीक्षा के संचालन के लिए राजकीय सिटी स्कूल में लगाए गए सीसी टीवी कैमरे को चोरों ने देर रात उड़ा दिया। सुुबह घटना की जानकारी होते ही प्रधानाचार्य हरेंद्र कुमार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुुलिस ने सीसी टीवी फुटेज के सहारे कपुरपुर निवासी आरोपी विष्णु को धर दबोचा और उसके घर से सीसी टीवी कैमरा भी बरामद कर लिया। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी को जेल भेज दिया। इस संबंध सीओ हृदयानंद सिंह ने बताया कि सीसी टीवी चोर का आरोपी पकड़ लिया गया है। जबकि सराफा दुकान में हुई चोरी की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन

गहमर संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र शेरपुर गदाईपुर गांव निवासी गिरज यादव की दो पुुत्रियां संगीता देवी और सरोज देवी एक ही मकान में अलग-अलग रहती है। मंगलवार को संगीता देवी दवा के लिए वाराणसी गई हुई थी। जबकि उसकी बहन सरोज मकान के दूसरे कमरे में सो रही थी। देर रात चोरों ने चाहरदीवारी फांदकर घर के अंदर घुस गए और ताला तोड़कर हजारों रुपये के जेवरात सहित फ्रिज, टीबी और कीमती कपड़े ने उड़ा दिया। वाराणसी से जब सुबह पीड़िता मकान पर पहुंची तो उसने घर के ताला टूटा देखा। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है उसके आधार पर इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed