फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   वाहनों से पुलिस ने बरामद किया आठ मवेशी

वाहनों से पुलिस ने बरामद किया आठ मवेशी

Mon, 18 Feb 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
वाहनों से पुलिस ने बरामद किया आठ मवेशी
सेवराई। गहमर थाने के नकदिलपुर तिराहा और मां कामाख्या धाम पार्क के पास से पुलिस ने दो पिकअप वाहनों से आठ मवेश बरामद कर लिया। इस दौरान दो पशु तस्कर भी गिरफ्तार किए गए। जबकि अन्य तस्कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने पकड़े गए तस्करों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

कामाख्या पुलिस चौकी प्रभारी फूलचंद पांडेय भोर में करीब तीन बजे क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी बीच पशु तस्करी की सूचना मिलने पर उन्होंने कामाख्या धाम नगदिलपुर तिराहे के पास एक पिकअप वाहन को रोका। वाहन पर चार गाय और एक बछड़ा बेतरतीब ढंग से लदे हुए थे। पुलिस ने वाहन चालक के साथ उस पर सवार एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम अनिल गुप्ता और रेवतीपुर निवासी पिंटू यादव बताया। पुलिस वाहन सहित मवेशियों और तस्करों को थाने ले आई। इसी क्रम में सोमवार की दोपहर करीब एक बजे मां कामाख्या धाम पार्क के पास कामाख्या चौक इंचार्ज वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी एक पिकअप वाहन आता हुआ दिखाई दिया। पास आने पर जैसे ही पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो चालक ने पुलिस को रौंदने की नियत से रफ्तार बढ़ाते हुए भाग निकला। पुलिस ने उसका पीछा कर कुछ ही दूरी पर वाहनों को बरामद कर लिया, लेकिन तस्कर वाहन छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने वाहन से दो गाय और एक बछड़ा बरामद किया। पुलिस मवेशियों सहित वाहन को थाने ले आई। इस संबंध में पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार दोनों तस्करों का सबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। तस्कर जिस वाहन को छोड़कर भागे है, उस वाहन की जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही फरार दोनों तस्करों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed