{"_id":"5c7c1ebabdec2273a924a90d","slug":"131551638202-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरी-चौरा एक्सप्रेस में आग से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुल्लहपुर। स्थानीय स्टेशन पर रविवार की रात करीब पौने तीन बजे कानपुर की ओर जा रही 5004 अप चौरी-चौरा एक्सप्रेस की एक बोगी से धुआं निकलने लगा जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गई। आनन-फानन में लोग ट्रेन से उतरने लगे। बाद में रेल कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा स्टेशन पर रखे अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन में पीछे से चौथी बोगी में ब्रेक बाइंडिग की वजह से आग लग गई थी। सब कुछ ठीक हो जाने के बाद करीब एक घंटा दस मिनट बाद गाड़ी को गतंव्य के लिए रवाना कर दिया गया। गोरखपुर से चलकर कानपुर अनवरगंज जाने के लिए चौरी-चौरा एक्सप्रेस रविवार की रात दो बज कर 45 मिनट पर दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर आकर रुकी। इसी बीच पीछे से चौथी बोगी में आग लग गयी। इससे पूरी बोगी में धुआं भर गया। इससे उसमें सो रहे यात्रियों में हड़कंप मच गई। अनहोनी की घटना से सशंकित यात्री अपना सामान लेकर उतरने लगे। इधर घटना की जानकारी तत्काल गार्ड एसके हुसैन ने वाकी-टाकी से स्टेशन मास्टर मनोज ठाकुर को दी। इसके बाद कई कर्मचारी अग्निशमन यंत्र के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। स्टेशन मास्टर ने बताया कि ब्रेक बाइंडिंग की वजह से बोगी के नीचे लगे डायनमो में आग लग गई। इससे बोगी की इलेक्ट्रिक सप्लाई जुड़ी होती है। बताया कि यह तो संयोग था कि स्टेशन पर खड़ी होने के बाद आग लगी जिस पर तुरंत काबू पा लिया गया। अगर चलती ट्रेन में आग लगती तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। पूरी जांच के बाद ट्रेन को एक घंटे दस मिनट बाद वाराणसी की तरफ रवाना किया गया। इसकी सूचना वाराणसी कंट्रोल को भी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।