{"_id":"5c40c0d9bdec227391006327","slug":"131547747545-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी में घुसकर युवक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस चौकी में घुसकर युवक को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनिहारी(गाजीपुर)। शादियाबाद थाना क्षेत्र के एक स्नातकोत्तर कालेज के बाहर एक सप्ताह पूर्व पुराने विवाद में कुछ युवकों द्वारा बीए के छात्र पर गोली चलाने और मिस होने पर सिर पर तमंचा की मुठिया से वार कर घायल किया गया था। इस मामले में पीड़ित ने दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में समझौता की बात को लेकर एक पत्रकार और उसके कुछ साथियों ने गुरुवार को एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में घायल के चाचा ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
मालूम हो कि बीते दस जनवरी को क्षेत्र के एक स्नातकोत्तर कालेज में कुछ युवक पहुंचे थे। आपसी विवाद में बभनौली निवासी राजकुमार वर्मा के पुत्र छात्र अभिनंदन वर्मा (19) को बुलाकर कालेज के बाहर लाए थे। इस बीच एक युवक ने अभिनंदन पर तमंचा से गोली चलाई थी, लेकिन गोली मिस हो गई थी। इस पर तमंचा की मुठिया से वारकर घायल कर दिया था। इसके बाद युवक वहां से फरार हो गए थे। इस मामले में पीड़ित अभिनंदन ने दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित अभिनंदन वर्मा के पिता राजकुमार वर्मा की मानें तो इसी मामले को लेकर गुरुवार को दिन में करीब 12 बजे हंसराजपुर बाजार में स्थित उनकी सराफा की दुकान पर एक पत्रकार अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचा। पत्रकार ने मुझसे पूछा कि आपका भतीजा साहब मुझे क्यों गाली दे रहा है। मलिकपुरा की घटना से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। इस मामले में समझौता कर लेना ही अच्छा होगा। इस दौरान वहां आसपास के लोग भी पहुंच गए। राजकुमार ने अपने भतीजा साहब वर्मा (30) को वहां बुलाया। साहब ने गाली देने से इंकार किया। पूछताछ के दौरान मामला बढ़ गया और पत्रकार सहित उसके साथी साहब को लात-घूसों से मारने लगे। बाजार के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। साहब मामले की जानकारी देने के लिए हंसराजपुर पुलिस चौकी पर पहुंचा। हमलावर भी चार पहिया वाहन से पुलिस चौकी पहुंच गए और हाकी तथा डंडा से साहब की पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट की वीडियो बनाने वाले पुलिस कर्मी का मोबाइल छीनकर वीडियो को डिलीट कर दिया। घायल साहब को परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी ले गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पत्रकार प्रदीप दुबे ने कहा कि मैं केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में जा रहा था। इसी दौरान साहब वर्मा एवं राजकुमार वर्मा ने मुझे हंसराजपुर बाजार में रोक लिया और अभिनंदन वर्मा को मरवाने का आरोप लगाते हुए मुझे मारने-पीटने लगे। मैंने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजाराम ने बताया कि इस मामले में प्रदीप दुबे ने प्रशांत गुप्ता, साहब गुप्ता, संतू गुप्ता, राजू यादव तथा अशोक गुप्ता के खिलाफ जबकि प्रशांत वर्मा ने प्रदीप दुबे, रणजीत सिंह तथा टीका गुप्ता के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है।