फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मछुआरे के जाल में मछली की जगह फंसी बाइक

मछुआरे के जाल में मछली की जगह फंसी बाइक

Wed, 27 Jun 2018 11:44 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
मछुआरे के जाल में मछली की जगह फंसी बाइक
जमानिया(बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कंकड़वा घाट के पास मछली मार रहे मछुआरे के जाल में बुधवार को मछली की जगह बाइक फंस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोटर साइकिल को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।
विज्ञापन

नगर के कंकड़वा घाट के पास रोज की तरह बुधवार को भी दिन में करीब 11 बजे चौधरी मुहल्ला निवासी मल्लाह ने जंगली मछली को पकड़ने के लिए जाल फेंका। जाल निकालते समय भारी लगने पर वह गदगद हो गया। उसे लगा कि जाल में बड़ी मछली फंसी है जिस कारण उसे खींचने में परेशानी हो रही है। जब मछुआरों ने पानी के भीतर गोता लगाकर जाल को टटोला तो उसमें बाइक को फंसा देख वह हैरान रह गए। घंटों मशक्कत के बाद जाल सहित बाइक को बाहर निकाला गया। जाल में बाइक देख नगर में सनसनी फैल गई। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली में दी। मौके पर पहुंची पुलिस मोटर साइकिल को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। बताया जा रहा है कि गंगा में जो बाइक मिली है वह बिलकुल नई है और उसका अब तक नंबर भी नहीं लगा है। लोगों में चर्चा रही कि अज्ञात लोगों द्वारा चोरी की मोटर साइकिल को पीपा पुल से पुलिस के पकड़े जाने के डर से फेंक दिया गया है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि एक पैशन-प्रो मोटर साइकिल मछुआरों की सूचना पर कोतवाली लाई गई है। चेचिस और इंजन नंबर के आधार पर खोजबीन की जाएगी। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed