फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चोरी का सामान बेचते पांच को पुलिस ने पकड़ा

चोरी का सामान बेचते पांच को पुलिस ने पकड़ा

Wed, 13 Mar 2019 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
चोरी का सामान बेचते पांच को पुलिस ने पकड़ा
खानपुर। थाना क्षेत्र के खानपुर अमेदा मार्ग पर स्थित एक कबाड़ी की दुकान पर सोमवार की रात सामान बेचते समय पुलिस कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस पूरे प्रकरण की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब तीन बजे खानपुर-अमेदा मार्ग पर स्थित एक कबाड़ी की दुकान पर कुछ चोर पिकअप पर लाद पंपसेट के 40 फुट लोहे का पाइप, 12 फुट साफ्टिन लोहे की पुलिया बेचने के लिए पहुंचे। इस बीच गश्त पर निकली पुलिस ने दो चोर सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी को मौके से गिरफ्तार कर ली। पूछताछ में चोरों ने पुलिस को बताया कि जो सामान वह बेचने के लिए कबाड़ी के यहां लाए थे, वह चोरी का है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इनके द्वारा बताने पर इनसे जुड़े अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। चोरों के साथ ही चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed