फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पाइप व पिकप लूट के मामले में नहीं मिला सुराग

पाइप व पिकप लूट के मामले में नहीं मिला सुराग

Sat, 05 Jan 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
पाइप व पिकप लूट के मामले में नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
गाजीपुर। शहर कोतवाली के महराजगंज गांव के पास गुरुवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे से आतंकित कर पाइप और पिकप वाहन लूट लिए और रात के अंधेरे में फरार हो गए। इस मामले में चालक ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया। घटना के एक दिन बाद भी लुटेरों का सुराग नहीं मिला है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

वाराणसी निवासी पिकप चालक विजय राम प्लास्टिक की पाइप लादकर मुहम्मदाबाद जा रहा था। महराजगंज के पास बाइक सवार बदमाशों ने पिकप को ओवरटेक कर रोक लिया। इस बीच बाइक पर बैठे एक युवक ने चालक को तमंचे से आतंकित कर नीचे उतार दिया और पाइप सहित पिकप लेकर भाग निकले। पीड़ित ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस.तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने नंदगंज तक काफी खोजबीन की। लेकिन बदमाशों का कहीं अता-पता नहीं चला। इस मामले में पुलिस ने चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर मामले छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने पिकप को बरामद कर लिया है। पुलिस लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापामारी कर रही है। सीओ सदर महिपाल पाठक का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed