फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आग से 26 झोपड़ियां राख, 12 बकरियों और 30 मुर्गा की मौत

आग से 26 झोपड़ियां राख, 12 बकरियों और 30 मुर्गा की मौत

Sun, 24 Mar 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
आग से 26 झोपड़ियां राख, 12 बकरियों और 30 मुर्गा की मौत
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के बसनिया गांव की दलित बस्ती में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों से एक झोपड़ी में लगी आग ने अन्य 25 झोपड़ियों को भी अपनी जद में ले लिया। जब तक ग्रामीण और दमकल कर्मी आग पर काबू पाते तब तक 18 लोगों की 26 झोपड़ियों सहित एक गुमटी जल कर राख हो गई। आग की इस घटना में छह बकरियों और करीब 30 मुर्गों की मौत हो गई। वहीं एक मवेशी झुलस गया। आग बुझाने में दो लोगों का हाथ झुलस गया। आग की इस घटना में हजारों की क्षति हुई। बसनिया गांव की दलित बस्ती के महिला-पुरुष रोज की तरह रविवार को भी खेतों में मजदूरी करने के लिए गए थे। दिन में करीब डेढ़ बजे जगेसर गोड़ की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक लोग इस आग पर काबू पाते, तब तक आग ने अगल-बगल स्थित 25 झोपड़ियों सहित एक गुमटी को अपनी जद में ले लिया और आग की तेज लपटें उठने लगीं। जानकारी होते ही खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग को सूचना देने के बाद शोर-शराबा के बीच लोग आग पर काबू पाने में जुट गए। एक घंटा बाद दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 18 लोगों की 26 झोपड़ियों सहित एक गुमटी राख में तब्दील हो गई। आग की इस घटना में जगेसर गोड़ की तीन झोपड़ी, अशोक गोड़ दो, नथुनी गोड़ एक, राजकुमार राम की एक, कसिर राम की दो, सीताराम दो, मधुरी देवी दो, सुभाग राम चार, रामाधार राम एक, गुलाब राम एक, सुरेश राम दो, महेश राम पांच, केशव राम एक, जगनरायण राम तीन, राजनारायण राम एक, इंदल राम की एक, नागेंद्र राम एक झोपड़ी और विजय राम की तीन झोपड़ी और एक गुमटी जल कर राख हो गई। माधुरी देवी की तीन बकरी, सुभाग राम की तीन बकरी और करीब 30 मुर्गा तथा केशव राम की छह बकरियों की झुलस कर मौत हो गई। आग बुझाने में सीताराम और जगनरायण राम का हाथ झुलस गया। जबकि केशव राम की एक भैंस झुलस गई। आग की इस घटना में हजारों का सामान जल कर राख हो गया। पीड़ितों के पास न तो सिर छिपाने के लिए छत बची और न ही तन ढ़ंकने के लिए कपड़ा। सभी खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। जगनरायण राम की पुत्री की शादी 29 मई को होनी है। उसने शादी से संबंधित तमाम सामानों की खरीददारी की थी, जो आग में जल कर नष्ट हो गई। जानकारी होते ही एसडीएम मुहम्मदाबाद राजेश कुमार गुप्ता, सीओ मुहम्मदाबाद चंद्रपाल शर्मा, थानाध्यक्ष शैलेश यादव मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने लेखपाल को क्षति की सूची बनाने का आदेश दिया। प्राइवेट विद्यालय के प्रबंधक मुक्तिनाथ राय ने पी ड़ितों को 15 किलो चावल और आलू-दाल उपलब्ध कराया।
विज्ञापन



तार से निकली चिंगारी से फसल जल कर राख
नंदगंज। करंडा थाना क्षेत्र के नारी पचदेवरा गांव में रविवार की दोपहर बिजली के शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से अरहर और मसूर के खेत में आग लग गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक सारी फसल जलकर राख हो गई। मालूम हो कि नारी पचदेवरा गांव निवासी इंद्रजीत सिंह का खेत सरकारी ट्यूबवेल के पास है। रविवार को दोपहर करीब दो बजे अचानक खेत के ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन तार में शार्ट-सर्किट होने से उससे निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। आग की लपटें देख ग्रामीण मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लगभग डेढ़ बीघा अरहर और मसूर की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित ने घटना की जानकारी हल्का लेखपाल रविंद्र चौधरी को दी। उन्होंने मौका मुआयना कर पीड़ित से आग के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed