{"_id":"5b33d4204f1c1bf36e8ba4c7","slug":"11530123296-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सली हमले में अली अशरफ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नक्सली हमले में अली अशरफ घायल
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर(बलिया)। झारखंड के गढ़वा जिले में नक्सली हमले में मंगलवार की रात में छह जवान शहीद हो गए। इस घटना में थाना क्षेत्र के चित्रकोनी गांव के रहने वाले अली अशरफ (29) के साथ तीन जवान घायल हुए। उन्हें उपचार के लिए रांची में भर्ती कराया गया है।
गढ़वा के पुलिस उपमहानिरीक्षक विपुल शुक्ला ने बताया कि मंगलवार की देर शाम लातेहार और गढ़वा के सीमा क्षेत्र में छिंजो इलाके में नक्सलियों के होने की सूचना पर पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने कार्रवाई प्रारंभ की। सुरक्षा बलों से सामना होने पर नक्सलियों ने गोलीबारी प्रारंभ कर दी और रास्ते में छिपाई गई बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया, जिससे झारखंड जगुआर के छह जवान शहीद हो गये, जबकि कई अन्य जवान घायल हैं। झारखंड जगुआर राज्य पुलिस की नक्सलियों से निबटने के लिए विशेष सशस्त्र इकाई है। यह घटना मंगलवार की देर शाम लातेहार-गुमला गढ़वा जिला और छत्तीसगढ़ के सीमा पर स्थित बूढ़ा पहाड़ की है।