{"_id":"5b19732b4f1c1b694d8b5384","slug":"11528394539-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घरों में एक ही रात चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच घरों में एक ही रात चोरी
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगंज (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बाजार के पश्चिमी रेलवे क्रासिंग के पास बुधवार की रात चोरों ने पांच घरों को खंगाल डाला। इस दौरान चोरों का गिरोह घरों में रखा एक लाख 25 हजार रुपये नकदी तथा करीब आठ लाख से अधिक के आभूषण और कीमती कपड़े उठा ले गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एक ही रात पांच मकानों में चोरी की घटना से लोगों में भय व्याप्त है।
नंदगंज बाजार के पश्चिम रेलवे क्रासिंग के पास श्रवण यादव का कटरा है। कटरे के ऊपरी मंजिल में अलग-अलग किराए का मकान लेकर पांच परिवार के लोग रहते हैं। दो परिवार के लोग गर्मी की छुट्टी में बाहर गए हैं। बुधवार की रात गर्मी की वजह से सभी लोग अपने-अपने कमरे में ताला लगा कर छत पर सोने चले गए थे। भोर के तीन बजे मनोज बर्नवाल की आंख खुली तो वह छत से उतर कर नीचे आए। देखा कि उसके कमरे का दरवाजा खुला है और ताला टूटा है। अंदर जाने पर देखा कि अलमारी का लाकर तोड़ कर उसमें रखा 22 हजार नगद और लगभग एक लाख के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। पुन: कमरा से बाहर आया तो देखा कि अगल-बगल के अन्य लोगों के कमरे के ताले भी टूटे हुए हैं। उसने तत्काल इसकी सूचना छत पर सो रहे अन्य लोगों को दी। जानकारी होते ही सभी लोग आनन-फानन में उतर कर नीचे आए। लोगों ने सामानों की जांच-पड़ताल की तो पता चला कि अंबिका साहनी का 20 हजार नगद एवं सिकड़ी, मंगलसूत्र, कान का बाला और विदेशी सामान सहित लगभग दो लाख का सामान, रामनिवास राम का चार लाख का जेवरात, सुनील कुमार यादव का 80 हजार नगद एवं 50 हजार का जेवरात, सहारा एवं एलआईसी के एजेंट बबलू राम तीन हजार नकद और दस हजार का आभूषण चोर चुरा ले गए। रामनिवासी पत्नी को लेकर जबलपुर गए हैं, जबकि बबलू राम परिवार के साथ अपने गांव कटघरा बरहट गए हैं। सूचना मिलने पर रामनिवासी के रिश्तेदार और बबलू राम मौके पर पहुंच गए। पीड़ितों ने चोरी की जानकारी 100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। इस संबंध में थानाध्यक्ष किशोर कुमार चौबे ने बताया कि पीड़ितों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है।