फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   रिहायशी झोपड़ी में ट्रक घुसा , बालक की मौत

रिहायशी झोपड़ी में ट्रक घुसा , बालक की मौत

Sat, 26 Jan 2019 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
रिहायशी झोपड़ी में ट्रक घुसा , बालक की मौत
जमानिय्रा(गाजीपुर)। कोतवाली थाना क्षेत्र के कसेरा पोखरा गांव के समीप गुरुवार की देर रात दिलदारनगर-जमानिया मुख्य मार्ग पर अचानक बालू लदे ओवरलोड ट्रक का अगला टायर ब्रस्ट हो गया। जिससे ट्रक अनियंत्रित हो सड़क किनारे बनी रिहायशी झोपड़ी में घुस गया। हादसे में परिजनों के साथ सो रहे दस वर्षीय बालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। उधर हादसे से नाराज ग्रामीणों ने बालक का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीएम तथा सीओ के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक दिलदारनगर से जमानिया की तरफ जा रहा बालू लदा ओवरलोड ट्रक बारिश होने की वजह से अनियंत्रित हो सड़क के नीचे पटरी पर उतर गया। ऐसे में चालक उसे संभाल नहीं सका और सड़क किनारे परमेश्वर की रिहायशी झोपड़ी में घुस गया। जिसमें परिजनों संग सो रहे दस साल के अमन पुत्र परमेश्वर के ऊपर ट्रक चढ़ने से उसकी मौत हो गई। उसके साथ बगल में सो रही 14 वर्षीय बहन नीतू गंभीर रूप से घायल हो गई। संयोग रहा कि झोपड़ी में सो रही उसकी मां ममता और भाभी बाल-बाल बच गई। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद देर रात नीतू को परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां कोई चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद नहीं था। इस कारण घायलावस्था में उसे लेकर वापस लौट गए। आक्रोशित परिवार के सदस्य ग्रामीणों संग शनिवार को अमन के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिए। सूचना पर उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता और क्षेत्राधिकारी डॉ तेजवीर सिंह मौके पर पहुंचे। उनके आश्वासन के बाद जाम करीब एक घंटे बाद समाप्त हुआ। इस बीच पुलिस शव को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंची। शुक्रवार की सुबह आठ बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता ने केंद्र प्रभारी अनिल कुमार को जमकर फटकार लगाते हुए उपस्थिति पंजिका को कब्जे में ले लिया। घायल नीतू का उपचार कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। कोतवाल हेमंत कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी सुबह परिजनों को दे दी गई है। शव को कब्जे में लेकर घायल नीतू को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed