{"_id":"5b6dd34a4f1c1bed5e8b8414","slug":"111533924170-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के खेल मैदान पर कब्जा जमा रहे दबंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल के खेल मैदान पर कब्जा जमा रहे दबंग
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर । ताड़ीघाट ग्राम सभा द्वारा सुरक्षित विद्यालय के खेल मैदान पर दबंगों की ओर से कब्जा किया जा रहा है। प्रधानाचार्य के शिकायत के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक सुहवल थाना क्षेत्र के ताड़ीघाट गांव स्थित एक विद्यालय के खेल मैदान पर गांव के ही एक मनबढ़ ने साजिश कर अपना नाम चढ़वा लिया है। इसकी जानकारी प्रधानाचार्य वीर बहादुर को तब हुई जब कुछ लोग खेल मैदान पर कब्जा जमाने की नियत से पहुंच गए। जब उन्होंने ऐसा करने से मना करते हुए कहा कि यह ग्राम सभा की ओर से यह सुरक्षित किया गया खेल मैदान है। इस पर विपक्षियों ने कागज देखाते हुए कहा कि यह जमीन हमारे नाम से है। प्रधानाचार्य ने बताया कि जब वह विभाग में जाकर देखे तो पता चला कि विपक्षी जबरदस्ती तथा अपनी पहुंच का फायदा उठाते हुये अभिलेखों में कूट रचित कर वह जमीन फर्जी तरीके से हथियाने की साजिश कर रहे हैं । प्रधानाचार्य इस मामले में न्याय के लिए आलाधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। जमानिया के उपजिलाधिकारी विनय गुप्ता ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है । वह इस मामले की जांच कराएंगे। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।