{"_id":"5b157e954f1c1bf76e8b6569","slug":"111528135317-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलीकांड: दोनों पक्षों से आठ के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोलीकांड: दोनों पक्षों से आठ के खिलाफ एफआईआर
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के मधुबन गांव में रविवार की रात पत्तल के विवाद में दो पक्षों में गोली चली। इस मामले में दोनों तरफ से सात नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ सोमवार को तहरीर दी गई। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस असलहे की बरामदगी और फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इस दौरान घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर में भर्ती कराया गया है, जबकि एक की हालत नाजुक होने पर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
रविवार की रात करीब आठ बजे मधुबन गांव में पत्तल फूंकने की बात को लेकर छेदी तिवारी और जितेंद्र तिवारी के बीच उनके समर्थकों की मौजूूदगी में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते बात बढ़ गई थी और दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई थी। गोली लगने से आनंद मोहन तिवारी और जयप्रकाश तिवारी और तमंचे के मुठिया से वार कर मयंक तिवारी को घायल कर दिया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर लाया गया था। घायल आनंद मोहन को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां आने पर चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में सोमवार को छेदी तिवारी की तरफ से तीन नामजद और एक अज्ञात तथा हरिश्चंद्र तिवारी की तरफ से चार नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मनीराम गौड़ ने कहा कि दोनों पक्षों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर सात नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया गया है। जल्द ही घटना में प्रयुक्त असलहों को बरामद करने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। दो घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर और एक का वाराणसी में उपचार चल रहा है।