फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   भाजपा कोषाध्यक्ष के घर में घुसकर की मारापीटा व पैसे लूटे

भाजपा कोषाध्यक्ष के घर में घुसकर की मारापीटा व पैसे लूटे

Wed, 11 Oct 2017 01:39 AM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कोषाध्यक्ष के घर में घुसकर की मारापीटा व पैसे लूटे
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के महाराजगंज बाजार में सोमवार की देर शाम बाइक सवार पांच युवक भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता के घर पहुंचे। किसी बात को लेकर कहासुनी की और घर में घुसकर मारपीट करने लगे। इस दौरान उनके उपर चाकू से हमला किया और उनके पास से 1500 रुपये लूट लिए। घटना के बाद सोमवार की देर रात भाजपा कोषाध्यक्ष सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शहर कोतवाली पहुंच गए और पांच युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इस आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन

भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह सोमवार की देर शाम पार्टी का कार्य निपटाकर घर पहुंचे। देखा कि दरवाजे पर पांच युवक खड़े थे। उन्होंने युवकों से खड़े होने का कारण पूछा, तो वह उनके साथ बदसलूकी करने लगे। इसका विरोध करने पर युवकों ने मारना-पीटना शुरू कर दिया। वह जान बचाकर घर में भागे तो उन पर चाकू से हमला किया गया और उनके पास से 1500 रुपये लूट लिए गए। इस दौरान उनके बांए हाथ में गंभीर चोट आई है। अच्छेलाल के शोर मचाने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। तब जाकर हमलावर वहां से भागे। इस मामले में कोषाध्यक्ष ने पांच युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। जिस पर धारा 307, 394, 323, 504, 506 और 452 के विरूद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है। सीओ हृदयानंद सिंह ने कहा कि भाजपा कोषाध्यक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। साथ ही आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed