{"_id":"5bd20275bdec226975788b7f","slug":"101540489845-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहमर(गाजीपुर)। पड़ोसी जनपद बलिया अंतर्गत नरहीं थाना क्षेत्र के भरौली की रहने वाली एक विवाहिता ने बुधवार की देर शाम थाने में दहेज उत्पीड़न की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति, जेठ, जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
भरौली निवासी इकबाल अंसारी की बेटी विवाहिता आरजू खातून ने दिए गए तहरीर में कहा है कि उसका निकाह 25 नवंबर 2016 को गहमर गांव के पट्टीभीव गोपाल राय निवासी गुलाम रसूल के साथ हुई थी। कुछ महीने बाद से ही ससुराल के लोग उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। जेठ-जेठानी के बहकावे में आकर पति ने भी प्रताड़ना शुरू कर दी। मारपीट कर उन लोगों मुझे 22 मई 2017 को मेरे पापा को फोन कर बुलाया गया और दहेज लेकर आने को कह कर घर से बाहर निकाल दिया। पापा के साथ मैं मायके आ गई, जहां मैने एक बच्चे को भी जन्म दिया। इस दौरान नात-रिश्तेदार को लेकर गहमर में दर्जनों बार पंचायत हुई, लेकिन ससुराल के लोगों में कोई बदलाव नहीं आया। इस संबंध में थाने की पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति गुलाम रसूल, जेठ खैरु, जेठानी सलेहा के खिलाफ मारपीट एवं दहेज उत्पीड़न के मामले में केस दर्ज कर पति गुलाम रसूल को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।