फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ट्रक की जद में आने से वृद्धा की मौत

ट्रक की जद में आने से वृद्धा की मौत

Mon, 24 Sep 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की जद में आने से वृद्धा की मौत
सुहवल(गाजीपुर)। थाने के ताड़ीघाट गांव के पास सैयदराजा-गाजीपुर-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग 24/97 पर सोमवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे एक ट्रक की जद में आने से वृद्धा की मौत हो गई। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। मुआवजा की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रख कर राजमार्ग पर जाम लगा दिया। जानकारी होते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने समझा कर ले जाने के लिए शव को वाहन पर रखा। इसी बीच आक्रोशित लोग पुलिस और प्रशासनिक से हाथापाई करते हुए शव को नीचे उतार कर फिर से जाम लगा दिया और ट्रक का शीशा तोड़ दिया। जमानिया एसडीएम के समझाने पर दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

सोनवल गांव निवासी स्व. मैनेजर कन्नौजिया की पत्नी बबूनी देवी (73) अपने नाती कमलजीत के साथ ताड़ीघाट स्थित ग्रामीण बैंक में अपना विधवा पेंशन लेकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े दस बजे सैयदराजा-गाजीपुर-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर ताड़ीघाट गांव के पास सड़क पार करते समय ट्रक के पिछले हिस्से की चपेट में आ गई, जिससे उसका चेहरा पूरी तरह से छत-विक्षत हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह संयोग रहा कि उसका पोता बाल-बाल बच गया। घटना की जानकारी होते ही आसपास मौजूद लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। ताड़ीघाट निवासी धर्मेन्द्र सिंह ने दौड़ा कर ट्रक सहित चालक को पकड़ लिया। मुआवजा और आवास की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को राष्ट्रीय राजमार्ग पर रख कर जाम लगा दिया। जानकारी होते ही उपजिलाधिकारी जमानिया विनय कुमार गुप्ता, सीओ जमानिया रमबहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक सुहवल रविंद्र कुमार पांडेय, रेवतीपुर थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी एवं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसडीएम ने लोगों को समझाया। जैसे ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वाहन में रखा, कुछ ग्रामीण ठोस आश्वासन न मिलने को लेकर आक्रोशित हो गए और शव को वाहन से उतार कर पुन: जाम लगा दिया। इसको लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से ग्रामीणों की हाथापाई भी हुई। गुस्साएं लोगों ने ट्रक का शीशा तोड़ दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने लोगों को मुआवजा सहित अन्य सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस पर दो घंटा दिन में एक बजे जाम समाप्त हुआ। पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाना लाई। इस मामले में मृतका के पुत्र अक्षय लाल कन्नौजिया ने चालक के खिलाफ तहरीर दिया। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर ट्रक को सीज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed