{"_id":"5b50d5004f1c1b3a748b5b51","slug":"101532024064-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब के ठिकानों पर की छापेमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब के ठिकानों पर की छापेमारी
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवराई(गाजीपुर)। अवैध शराब की रोकथाम के तहत आबकारी इंस्पेक्टर रविनंदन गौड़ ने गुरुवार को क्षेत्र में कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। जिससे शराब के विक्रेताओं में दहशत व्याप्त है। तहसील क्षेत्र के दिलदारनगर और गहमर थाने के दर्जनों सरकारी देसी शराब, बीयर, विदेशी शराब की दुकान पर जाकर जांच की। साथ ही ईंट-भट्ठों पर बनाई जा रही अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी की। शिकायत मिल रही है कि बिहार में पूर्ण शराब बंदी के बाद कर्मनाशा के तटवर्ती क्षेत्रों में अवैध शराब तस्करी और शराब तस्करों का गिरोह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में भदौरा, देवल, सायर, रामायनपुर, सेवराई, दिलदारनगर स्थित देसी शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण कर शराब की शीशी, रैपर, स्टॉक रजिस्टर, बिक्री बोर्ड, कूड़ेदान इत्यादि का गहन निरीक्षण किया। इस बाबत आबकारी इंस्पेक्टर रविनंदन गौड़ ने बताया कि क्षेत्र के सेवराई, देवल, सायर, रामयनपुर, दिलदारनगर के सभी देशी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया गया। दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया गया है कि किसी प्रकार की कोई भी अवैधानिक तरीके से शराब बिक्री की शिकायत मिली अथवा बिक्री करते पाया गया तो उसके दुकानों को सस्पेंड कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन