{"_id":"5b2fcf7a4f1c1bf16e8b98bb","slug":"101529859962-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की टक्कर में पुलिस कर्मी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकों की टक्कर में पुलिस कर्मी की मौत
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंडा(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के गोशंदेपुर गांव स्थित इंटर कालेज के पास शनिवार की देर रात बाइकों की टक्कर में एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी।
चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी राजाराम यादव का पुत्र राजकुमार यादव (28) जौनपुर में पुलिसकर्मी था। शनिवार की रात बाइक से किसी शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहा था। इसी दौरान गोशंदेपुर गांव के पास स्थित इंटर कालेज के पास बीती रात 12 बजे सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पुलिस कर्मी राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे बाइक पर सवार युवक मौके पर बाइक छोड़ कर फरार हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल गए। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस घायल पुलिस कर्मी को जिला अस्पताल लाई। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव लेकर थाना आई। इसके बाद दुर्घटना की सूचना मृत सिपाही के परिजनों को दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिवेणीलाल सेन ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। जिस बाइक से राजकुमार की बाइक टकराई थी, वह लोग बाइक मौके पर छोड़ कर फरार हो गए। बाइक को कब्जे में ले लिया गया। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर मामले की छानबीन शुरू की जाएगी।