फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आरोपी को जेल भेजने पर सड़क जाम

आरोपी को जेल भेजने पर सड़क जाम

Mon, 09 Oct 2017 11:27 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
आरोपी को जेल भेजने पर सड़क जाम
कासिमाबाद (गाजीपुर)। उत्तमचंद नाई पर गत चार अक्तूबर को हुए जानलेवा हमले में पांच दिन पहले हिरासत में लिए गए नामजद एक आरोपी राम निवास सिंह को सोमवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। इससे नाराज अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के लोगों ने अन्य लोगों के साथ सोमवार को साढ़े 12 बजे कासिमाबाद चौक पर सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच करने के साथ ही थानाध्यक्ष पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए निलंबित करने की मांग की। क्षेत्राधिकारी और उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ढाई घंटे बाद जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

गत चार अक्टूबर को सुबह साढ़े सात बजे दूधौड़ा गांव के पास सनेहुआ निवासी उत्तम चंद नाई को हमलावरों ने जांघ में गोली मारी थी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इस मामले में उत्तमचंद ने तीन नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था। इन आरोपियों में रामनिवास सिंह भी था। राम निवास को जेल भेजने की जानकारी होते ही क्षत्रिय महासभा के लोगों ने कासिमाबाद चौक पर दोपहर में सड़क जाम कर दिया। जाम करने वालों का आरोप था कि पुलिस ने पांच दिन पहले रामनिवास को हिरासत में लिया था। पुलिस रामनिवास सिंह के पुत्र विवेक की हत्या के आरोपी उत्तमचंद से सुलह करने का दबाव बना रही है। राजी न होने पर पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी डा. श्रीकांत सरोज और उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद शिवप्रसाद मौके पर पहुंचे। मामले की जांच कराने का आश्वासन देकर ढाई घंटे बाद जाम समाप्त कराया। इस दौरान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह, अभिजीत सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनुराग सिंह ,श्याम नारायण सिंह, अनिल सिंह, अभिषेक सिंह, अभिनंदन सिंह, वेदप्रताप सिंह, अमित सिंह, राघव सिंह, कुमार अभिषेक सिंह, अमन सिंह, राहुल सिंह, श्यामनारायण सिंह, अजीत सिंह आदि शामिल थे। इस दौरानकई थानों की फोर्स मौजूद थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed