फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CRIME NEWS

तेरह दिन बाद भी नहीं हुआ चार लाख की उचक्कागिरी का खुलासा

Thu, 20 Feb 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
CRIME NEWS
भीमापार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के भीमापार बाजार स्थित बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के कैश बाक्स से बीते दिनों चार लाख की उचक्कागिरी का पुलिस 13 दिन बाद भी खुलासा नहीं कर सकी। इससे पीड़ित में निराशा के साथ ही पुलिस के प्रति क्षोभ है। मालूम हो कि भीमापार बाजार में रामबली यादव की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। बीते आठ फरवरी की देर शाम करीब सात बजे बाइक सवार दो युवक दुकान में पहुंचे थे और रामबली से बातचीत करते हुए सरिया की क्वालिटी और दाम पूछने लगे थे। इसी बीच रामबली कहते हुए दुकान के अंदर चले गए थे कि दवा खाकर लौट रहे हैं। वापस आने पर बाइक सवार वहां से चले गए। इसी बीच रामबली ने कैश बाक्स खोला था तो देखा कि उसमें सरिया खरीद के लिए रखा चार लाख नगद गायब था। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को देते हुए आसपास के लोगों के साथ इधर-उधर उचक्कों की तलाश की थी, लेकिन उचक्कों का कुछ पता नहीं चला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल करते हुए सीसीटीवी फुटेज देखा था, लेकिन कोई खास सफलता नहीं मिल सकी थी। 13 दिन बाद भी पुलिस उचक्कों को गिरफ्तार करने में असफल रही। इससे पीड़ित में निराशा के साथ ही पुलिस के प्रति रोष है। इस संबंध में कोतवाल श्यामजी यादव ने बताया कि लगातार उचक्कों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed