फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

हत्यारे 24 घंटे बाद में पुलिस पकड़ से बाहर

Mon, 24 May 2021 05:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
crime
मौधा। खानपुर थाना क्षेत्र के पटना गांव में डेरे पर सो रहे किसान की धारदार हथियार से की हत्या के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। वारदात के 24 घंटे बाद भी हत्यारे पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। रविवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किसान राजाराम का शव रविवार की शाम घर पहुंचा तो परिजन क्रंदन कर उठे। कुछ देर बार शवयात्रा निकाली गई और श्मशान पर किसान का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान सिधौना पुलिस चौकी प्रभारी प्रमोद सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौजूद रहे। दाह संस्कार के बाद गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। सीओ बीएस वीर कुमार और थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह स्थिति की जानकारी लेते रहे। हालांकि पंचायत चुनाव को भी पुलिस घटना का एक कारण मानकर चल रही है, लेकिन पुलिस क्षेत्राधिकारी बीएस वीर कुमार का कहना है कि फोरेंसिक टीम और सर्विलांस की रिपोर्ट आ जाने पर ही जांच को सही दिशा मिल सकती है। हालांकि पुलिस मान रही है कि हत्यारों को चिह्नित कर लिया गया है। उधर, घर के मुखिया राजाराम निषाद की हत्या के बाद उनका पूरा परिवार डरा सहमा हुआ है। परिजनों के चेहरों पर दहशत साफ दिखाई दे रही है। मृतक की पत्नि जमुना देवी के बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पिता को मुखाग्नि देने के बाद पुत्र नागेंद्र गुमसुम हो गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उधर, परिवार को ढांढ़स बंधाने के लिए लोग उनके घर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed