फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   crime

बैट्री चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार, 15 बैट्री बरामद

Fri, 31 Jan 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime
रेवतीपुर। थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह नवली इंटर कालेज के पास से अंतरजनपदीय बैट्री चोर गिरोह के सरगना को चेकिंग के दौरान चोरी की 15 बैट्रियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। इन बैट्रियों की कीमत करीब एक लाख बताई जा रही है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। उधर पकड़े गए अंतरजनपदीय चोरों के सरगना से थाने लाकर कड़ी पूछताछ की गई। इसके बाद उसे संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। सभी आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया है, जहाँ कोर्ट ने युवक के अपराध को देखते हुए उसे 14 दिन के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

रेवतीपुर थाने पर सीओ जमानिया सुरेश शर्मा ने पकड़े गए सरगना को मीडिया के सामने पेश करते हुए बताया कि एसपी डा. ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर वाहनों की चेकिंग चल रही थी। पुलिस शुक्रवार की सुबह नवली इंटर कालेज के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक चोरी की एक बैट्री नवली इंटर कालेज के बगल में रखे हुए है। इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक अन्य पुलिस कर्मियों के साथ उक्त स्थान पहुंच गए। पुलिस को अपनी तरफ आता देख युवक भागने लगा। शक होने पर जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो वह तेजी से दूसरी तरफ भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पुलिस ने पकड़ लिया। उसके पास से मिले बोरे की तलाशी लेने पर उसमें कई बैट्री मिली। उससे कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अब तक दर्जनों बैट्री चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने बैट्री चोरों के सरगना की निशानदेही पर उसके घर से14 बैट्रियों को बरामद किया है। सीओ सुरेश शर्मा ने बताया कि बरामद कुल 15 बैट्रियों की कीमत करीब एक लाख रुपये है। बताया कि चोरी की गई बैट्रियां ट्रैक्टरों एवं अन्य वाहनों से उसके द्वारा चुराया गया था। सीओ के अनुसार गए युवक के खिलाफ रेवतीपुर थाने में कई मुकदमे भी दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास को पुलिस द्वारा खंगाला जा रहा है। गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक रेवतीपुर अवधेश प्रसाद सिंह, दारोगा कृपाशंकर उपाध्याय, हेड कांस्टेबल सुरेशचंद्र सरोज एवं कांस्टेबल गुल मोहम्मद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed