{"_id":"5dcaf0558ebc3e5b1459980d","slug":"crime-ghazipur-news-vns4940180134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की टक्कर में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की टक्कर में युवक की मौत
विज्ञापन
जखनिया। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के नहरी मार्ग पर फूलपुर गांव के पास सोमवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वाराणसी में उपचार के दौरान एक युवक की वाराणसी में मौत हो गई।
मालूम हो कि एमावंशी गांव निवासी दीपक यादव (28) अपने पिता मुसाफिर यादव को लेकर बाइक से जखनिया बाजार से लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान रात करीब आठ बजे फूलपुर गांव से सामने सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दीपक, उसका पिता मुसाफिर सहित दूसरा बाइक सवार भुड़कुड़ा निवासी अनिल यादव (34) और गुड्डू यादव (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घायलों के परिजनों को सूचना देने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दीपक को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। मालूम हो कि दीपक अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था, जो दुबई में प्राइवेट नौकरी करता था। एक माह पूर्व दुबई से घर आया था।
वेदप्रकाश शर्मा