{"_id":"5d3f3a7b8ebc3e6cff02db8f","slug":"crime-ghazipur-news-vns475601475","type":"story","status":"publish","title_hn":"भजन बजाने पर युवक को अधमरा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भजन बजाने पर युवक को अधमरा किया
विज्ञापन
जखनिया। भुड़कुडा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बलभद्र गांव में रविवार की शाम सावन में भजन बजाने पर एक समुदाय के युवकों ने दूसरे समुदाय के युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। उसे ट्रामा सेंटर ले जाया गया। घटना के बाद कई थानों की पुलिस पहुंची और लोगों को शांत कराया। घायल के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भेज दिया।
रामपुर बलभद्र गांव निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह सुबह-शाम भजन बजाता था। उसके मकान के सामने रहने वाले दूसरे समुदाय के कुछ युवक उसे भजन बजाने से मना कर रहे थे। ऐसा न करने पर खामियाजा भुगतने की चेतावनी दे रहे थे। रविवार की शाम भी राघवेंद्र भजन बजा रहा था। इसी दौरान कुछ युवक उसके घर पहुंचे और घसीटते हुए उसे घर बाहर लाए। इसके बाद उसकी लात-घूसों और लाठी डंडे से पिटाई कर दी। आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग पहुंचे और हमलावर युवकों को हटाया। पिटाई से राघवेंद्र घायल हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। घायल राघवेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया लाया गया, जहां स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक ने बताया कि इस मामले में घायल के भाई उदयप्रताप सिंह ने तीन नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मोहम्मद सरफुद्दीन, मो. चांद बाबू तथा मो. छोटू अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।