{"_id":"5d51a6528ebc3e6cf470a7df","slug":"crime-3-ghazipur-news-vns4779865154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक-पिकअप की टक्कर में युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक-पिकअप की टक्कर में युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर। थाना क्षेत्र के शिवदासपुर मोड़ पर सोमवार की सुबह पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक पिकअप सहित फरार हो गया। घायल को उसे उपचार के लिए ट्रमा सेंटर ले जाया गया।
आजमगढ़ जिला के निहोरगंज निवासी ओमप्रकाश (45) अपने मित्र रामजियावन के साथ बाइक से वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में कैथी में स्थित मारकंडेय महादेव मंदिर पर सावन के अंतिम सोमवार दर्शन-पूजन के लिए आ रहा था। इसी दौरान सुबह करीब सात बजे वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर शिवदासपुर मोड़ पर वाराणसी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप से बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में जहां ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया, वही रामजियावन बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद चालक पिकअप सहित फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में एम्बुलेंस कर्मी वहीं पहुंच गए और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर लाए। रामजियावन की सूचना पर घायल के परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि ऐसी किसी घटना की किसी ने सूचना या तहरीर नहीं दी है।