{"_id":"5d52f39a8ebc3e6d10749744","slug":"crime-2-ghazipur-news-vns478230181","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसी परिसर में युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसी परिसर में युवक को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद। स्थानीय तहसील परिसर में मंगलवार की दोपहर वरासत की रिपोर्ट लगवाने गए एक युवक द्वारा सुविधा शुल्क देने से इंकार करने पर तहसील के कानूनगो एवं लेखपालों ने मारपीट कर उसे लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने कानूनगो सहित पांच के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
सलेमपुर गांव निवासी शैलेंद्र यादव का आरोप था कि वह तहसीर में वरासत में रिपोर्ट लगवने के लिए आया था। इसके लिए उससे सुविधा शुल्क की मांग की गई। देने में असमर्थता जाहिर करने पर कानूनगो एवं लेखपालों ने मुझ से विवाद करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मुझे बेरहमी से मारा-पीटा, जिससे मेरा सर फट गया, वहीं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई है। मेरा कपड़ा भी फाड़ दिया। परिसर में मौजूद लोगों बीच-बचाव कर मुझे बचाया कि और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। पीड़ित शैलेंद्र यादव की माने तो उसके फुफेरे भाई भांवरकोल विकास खंड के मुसर देवा गांव निवासी मनोज यादव (35) की किडनी खराब हो जाने के कारण निधन हो गया था। मृतक मनोज यादव
अविवाहित थे। उनके बड़े भाई रमेश यादव ने उनके नाम बैंक में जमा 5000 रुपया मां के नाम वरासत कराने के लिए तहसील में आवेदन कर रखा था। काफी दिनों बाद क्षेत्रीय लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट लगाकर राजस्व निरीक्षक के पास ले गए। उन्होंने उसके ऊपर हस्ताक्षर कर लेखपाल से कहा कि 150 रुपये लेकर ही हमारी मोहर लगाई जाएगी। मेरे द्वारा पैसा न देने पर मारपीट शुरू कर दी। जबकि राजस्व निरीक्षक पूर्वी जमुना सिंह यादव कहना है कि लेखपाल द्वारा रिपोर्ट लगाने के बाद मैंने लेखपाल से एक बार पुन: जांच करने को कहा। इस पर युवक भड़क गया और मारपीट पर उतारू हो गया, जिससे दुर्भाग्यपूर्ण यह घटना घट गई। तहसील कर्मियों द्वारा युवक के खिलाफ तहरीर दी जाएगी। इस संबंध में कोतवाल धर्मेद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित युवक शैलेंद्र यादव ने कानूनगो सहित पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।