फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   CPI-ML workers staged a sit-in

बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री के नाम पर कुछ भी नहीं मिला

Thu, 26 Aug 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
CPI-ML workers staged a sit-in
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) की ओर से विभिन्न सवालों को लेकर स्थानीय तहसील मुख्यालय के सामने बृहस्पतिवार को धरना-प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिला सचिव रामप्यारे राम ने कहा कि कर्मनाशा और गंगा में आई बाढ़ से जमानिया सहित सेवराई, सदर, सैदपुर तहसील के कई गांवों में गरीबों, किसानों को काफी क्षति हुई है। किसानों, खेत मजदूरों की खेती पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। आज तक बाढ़ प्रभावित कालनपुर, गायघाट, धुसका, ताजपुर, रघुनाथपुर जैसे कई गांवों में राहत सामग्री के नाम पर कुछ भी नहीं मिला है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस इलाके में 70 फीसदी खेती बटाई पर होती है। 25 से 30 हजार रुपये उन किसानों ने कास्तकार को देने के बाद खेती में जो भी लागत लगाई उनकी पूरी पूंजी डूब गई। इनके लिए सरकार मुआवजा देने का प्रावधान करे। सिर्फ राहत सामग्री मुहैया कराने से काम नहीं चलेगा। योगी सरकार बाढ़ राहत पैकेज की घोषणा करे। गांव-गांव में गरीबों को छह महीने तक मुफ्त में राशन दाल, तेल, चीनी, चना सहित जलावन की व्यवस्था के साथ, मनरेगा के तहत काम दे नहीं तो बाढ़ राहत गुजारा भत्ता देने की व्यवस्था करे। कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश का नारा देकर आई योगी सरकार में भाजपाइयों को अनिश्चितकालीन धरना करना पड़ रहा है जो बेहद शर्मनाक है। इससे ये बातें पूरी तरह से साफ हो गई है भ्रष्टाचार ऊपर से नीचे तक पूरी तरह से संस्थाबद्ध हो गया। गाजीपुर में सड़कों पर करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद भी सड़कें दो-तीन महीने में गड्ढायुक्त हो जा रही हैं। गाजीपुर शहर में सड़कों और गलियों की हालत बद से बदतर है। धरना सभा में मुराली वनवासी, विजयी वनवासी, लालजी वनवासी, जगबली राजभर, बुच्चीलाल, विनोद कुशवाहा ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed