फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Country will not forgive Omprakash Rajbhar

ओमप्रकाश राजभर को देश माफ नहीं करेगा

Sat, 17 Jul 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Country will not forgive Omprakash Rajbhar
कासिमाबाद। ओमप्रकाश राजभर ने असदुद्दीन ओवैसी के साथ बहराइच में सालार मसूद गाजी की मजार पर चादर चढ़ाकर महाराजा सुहेलदेव राजभर का अपमान किया है। इसके लिए ओमप्रकाश को देश कभी माफ नहीं करेगा। यह बातें प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री अनिल राजभर ने शनिवार को तहसील त्रिमुहानी पर महाराजा सुहेलदेव राजभर सम्मान बचाओ यात्रा का शुभारंभ करने से पूर्व आयोजित जनसभा में कहीं। उन्होंने कहा कि सालार मसूद का इतिहास भारत के लिए रक्त रंजित है। सोमनाथ पर आक्रमण करने के बाद वह अयोध्या पर आक्रमण करने वाला था। जिसे महाराजा सुहेलदेव राजभर ने अपने दम पर रोका था। ऐसे व्यक्ति की मजार पर ओमप्रकाश राजनीति की रोटी सेंकने के लिए ओवैसी के साथ चादर चढ़ा रहे हैं और फूल अर्पित कर रहे हैं। ऐसा कर वह सुहेलदेव राजभर का अपमान कर रहे हैं। इसे राजभर समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव राजभर सम्मान बचाओ यात्रा निश्चित रूप से राजभरों के सम्मान को आगे बढ़ाएगी। यात्रा जहूराबाद के हर गांव में जाकर ओमप्रकाश के कृत्यों की पोल खोलेगी। अंत में उन्होंने यात्रा का नेतृत्व कर रहे रामाश्रय राजभर, रविंद्र राजभर, रामचीज राजभर, निठाली राजभर को अंग वस्त्र भेंट कर यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में गिरजा राजभर, बद्री राजभर, विजेंद्र सिंह, संतोष गुप्ता, शिवप्रताप सिंह, नंदा राजभर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed