फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Counseling for admission in BA 1st year on 14th

बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 14 को

Thu, 09 Sep 2021 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Counseling for admission in BA 1st year on 14th
जमानिया। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कला स्नातक (बीए) प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 14 सितंबर को सुबह 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक कक्ष संख्या 11 से 15 में होगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शरद कुमार ने बताया कि सामान्य संवर्ग के 110, अन्य पिछड़ा वर्ग के 98 एवं अनुसूचित जाति-जनजाति के 86 अंक प्राप्त करने वाले आवेदकों की काउंसिलिंग प्रथम सूची के अनुसार की जाएगी। बताया कि स्नातक कला संकाय में कुल 903 सीटें विश्वविद्यालय द्वारा आवंटित हैं। इन्हीं सीटों पर महाविद्यालय में संचालित हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, भूगोल, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास, समाजशास्त्र एवं दर्शनशास्त्र विषयों के लिए काउंसिलिंग कराई जाएगी। प्रवेश परीक्षा संयोजक डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है जबकि अंक पत्र अभी प्राप्त नहीं हुए हैं। इसलिए परीक्षा समिति ने छात्र हित में निर्णय लिया है कि हाईस्कूल का अंक पत्र-प्रमाण पत्र, आरक्षण लाभ के इच्छुक आवेदक सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र मूल रूप में तथा इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने संबंधी इंटरनेट पर जारी अंक पत्र की स्व प्रमाणित प्रति के साथ स्वयं उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया संपन्न करा लें। प्रथम सूची के प्रवेशार्थियों की काउंसिलिंग संपन्न होते ही शेष सीट पर द्वितीय सूची के चयनित आवेदकों को रिक्ति के सापेक्ष अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed