{"_id":"5f21b0b78ebc3e63c76c6acd","slug":"councilor-was-beaten-with-sticks-condition-critical-ghazipur-news-vns5386272135","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ युवक ने सभासद को लाठी-डंडे से पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनबढ़ युवक ने सभासद को लाठी-डंडे से पीटकर किया घायल
विज्ञापन
दिलदारनगर। नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 10 में निर्माणाधीन कर्मकांड स्थल का जायजा लेने बुधवार को पहुंचे वार्ड नंबर चार के सभासद को एक मनबढ़ युवक ने लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। सूचना पाकर कर्मचारियों के साथ पहुंचे नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनोज पांडेय ने घायल का निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया। साथ ही पीड़ित सभासद की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
दिलदारनगर नपं के वार्ड नंबर चार के सभासद वीरेंद्र गुप्ता दोपहर में कर्मकांड स्थल पर जायजा लेने पहुंचे। इस बीच वार्ड नंबर दस निवासी अवधेश यादव भी वहां पहुंच गया और गाली गलौज करने लगा। जब सभासद ने इसका विरोध किया तो उसने लाठी से सभासद को पीछे से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। जब-तक आस-पास लोग वहां पहुंचते मनबढ़ युवक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पहुंचे अधिशासी अधिकारी मनोज पांडेय घायल सभासद को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले आए। इसके बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। वार्ड के लोगों ने बताया कि कर्मकांड स्थल में पानी गिरने व चारदीवारी को लेकर अवधेश से एक सप्ताह पूर्व कहासुनी हुई थी। उसी को लेकर उसने सभासद पर जानलेवा हमला कर दिया। निरीक्षक धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि सभासद की तहरीर पर अवधेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।