फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Council schools of Saidpur will be filled with 837 plants

837 पौधों से लहलहाएंगे सैदपुर के परिषदीय स्कूल

Wed, 29 Jun 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Council schools of Saidpur will be filled with 837 plants
मौधा। शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग को इस बरसात में बड़े पैमाने पर पौधरोपण के आदेश दिए गए हैं। जिसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी सभी ब्लाकों में पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। बड़े स्तर पर चलाए जा रहे इस पौधरोपण अभियान में सैदपुर खंड शिक्षा क्षेत्र को 837 पौधे लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। यह पौधे सैदपुर क्षेत्र के 179 परिषदीय विद्यालयों में रोपे जाएंगे।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों की मानें तो स्कूलों में फलदार और औषधि गुण वाले पौधे लगाए जाएंगे। इसलिए आंवला, केला, सहजन, नींबू, अमरूद, आम, पपीता, अनार, करौंदा, बेल, कटहल, आंवला और नीम आदि का पौधा जरूर रोपा जाएगा। इसके अलावा फलदार और औषधी गुण वाले पौधों के साथ सब्जियां भी उगाई जाएंगी। बच्चों को शिक्षा दे रहे अध्यापको को भी एक पौधा खरीद कर उन्हे अपने आवास पर लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। नीबू और सहजन के पांच-पांच पौधे इसलिए लगाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि नीबू के पौधों से विद्यालय में स्थापित उद्यान वाटिका की समुचित फेसिंग हो सकेगी और सहजन की फलियों से बच्चों कों पौष्टिक आहार मिल सकेगा।
विज्ञापन

गुलाबचंद, एबीएसए सैदपुर ने कहा कि सैदपुर खंड शिक्षा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों को पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। क्षेत्र के वानिकी विभाग से पौधे प्राप्त कर प्रधानाध्यापकों के दिशा निर्देश पर यह पौधे विद्यालय कैंपस में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed