फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Could not vote due to lack of name in voter list

मतदाता सूची में नाम न होने से नहीं कर सके मतदान

Tue, 08 Mar 2022 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Could not vote due to lack of name in voter list
जंगीपुर विधानसभा के करौरा गांव स्थित दलित बस्ती के लोगों का वोटर लिस्ट से नाम कटने पर बीएलओ के खि? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। मतदाता सूची में नाम न होने के कारण सोमवार को बड़ी संख्या में मतदाताओं को निराश वापस लौटना पड़ा। जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के कलवरा बूथ संख्या-118 में करीब सौ मतदाताओं का नाम सूची में न होने पर बूथ के बाहर दलित बस्ती की महिलाओं सहित अन्य लोगों ने प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन

सदर विधानसभा क्षेत्र के रामप्रसाद, रत्नेश, अखिलेश सिंह का नाम मतदाता सूची में नहीं था। मुहम्मदाबाद : परसा गांव के पारस राय, प्रतिभा राय, नेहा राय, दीपक गुप्ता, श्वेता गुप्ता, फाकराबाद के शिवम और शुभम, टड़वा गांव के रुद्र नारायण, मुनीब, जकरौली के मनोज कुमार, हाटा गांव की नेहा राय एवं अशोक गुप्ता का नाम मतदाता सूची से गायब रहा। इससे उनको बूथ पर आने के बाद बिना मतदान करे निराश होकर वापस जाना पड़ा। कई अन्य गांवों में मतदाता सूची से नाम कटने की लोगों की शिकायत थी। कासिमाबाद: क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची में नाम नहीं होने से कई लोगों को निराश होकर घर जाना पड़ा। कोड़रा की बेबी पासवान ने बताया कि उसके पति सहित बच्चों का मतदाता सूची में नाम नहीं है। जबकि इससे पहले वाले चुनाव में पूरे परिवार का नाम रहा है। इसी प्रकार की शिकायत सोनू गुप्ता निवासी कोड़रा की भी थी। उसने बताया कि उसके घर में उसकी मां, बहन सहित कुल पांच लोगों का मतदाता सूची में नाम नहीं है। कोई विकल्प नहीं मिलने पर मतदान से वंचित होना पड़ा। क्षेत्र के हसनपुर में बताया गया कि लगभग 300 लोगों का नाम मतदाता सूची से गायब था। इसी तरह की शिकायत कई अन्य बूथों पर लोगों की तरफ से बताई गई। जंगीपुर: अमित गुप्ता, भीम कश्यप, सुनीता यादव, सीमा यादव, मनोरमा यादव, शिवमुनि राम, नीरा राम, संतोष सैनी, मुकेश गुप्ता एवं विशाल गुप्ता को मतदान न कर पाने का मलाल रहा। मरदह: प्रमिला देवी, रोहित सिंह, सीता सिंह, सतवंत सिंह, कन्हैया गोड़, रवि सिंह, नीतीश सिंह, अनीश सिंह, अमन सिंह, अंशिका गुप्ता, पूनम गुप्ता सूची में नाम न होने से मतदान नहीं कर सके।
विज्ञापन

0000
मतदाता सूची में नाम न होने पर चढ़ी त्योरी
बिरनो। जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के कलवरा बूथ संख्या-118 में सौ मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में न होने पर बूथ के बाहर दलित बस्ती की महिलाओं सहित अन्य लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बीएलओ के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। ग्रामीणों ने बताया कि बीएलओ ने मतदाता पुनरीक्षण का कार्य घर-घर जाकर नहीं किया है। द्वेषवश गांव के कई मतदाताओं का नाम बीएलओ द्वारा काट दिया गया है। गांव के मलखा राम, मंशा देवी का नाम बीएलओ द्वारा काट दिया गया है। प्रदर्शन करने वाले लोगों में श्यामदेव राम, दुखंती राम, सोमारू राम, गीता देवी, करन कुमार, मनीषा बौद्ध, नीरज कुमार, सुभाष कुमार, पिंकी देवी, विनय कुमार, कौशल कुमार, ममता देवी सहित कई अन्य का नाम मतदाता सूची में नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि बीएलओ कभी गांव में नहीं आए। घर बैठकर मतदाता सूची तैयार की गई है जिससे गांव के दर्जनों लोग मतदान से वंचित रह गए। मतदाता सूची तैयार करने में बीएलओ द्वारा लापरवाही की गई है। ग्रामीणों ने मतदाता सूची की जांच कराकर बीएलओ के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed