{"_id":"620fdd157aa38e3dcc28c9c0","slug":"corona-got-two-infected-19-became-healthy-ghazipur-news-vns63928263","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के दो संक्रमित मिले, 19 हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के दो संक्रमित मिले, 19 हुए स्वस्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिले में शुक्रवार को दो कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें होम आईसोलेट कर दिया। वहीं 19 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए। ऐसे में सक्रिय मरीजों की संख्या 35 रह गई है। जबकि 726 किशोरों को प्रथम और 8913 को दूूसरा डोज लगा। साथ ही 130 को बूस्टर डोज लगा। साथ ही 18 से 60 वर्ष के 435 को कोरोना का पहला डोज और 9104 को दूसरा डोज लगा।
कोरोना की तीसरी लहर में प्रतिदिन संक्रमित मरीजों का आंकड़ों में उतार-चढ़ाव जारी है। मरीजों के स्वास्थ्य होने की रफ्तार भी तेज है। आंकड़ों को देखा जाए तो रिकवरी 99.55 है। देर शाम आई रिपोर्ट में दो कोरोना संक्रमित मरीज मिलें। स्वास्थ्य विभाग की टीम इनके संपर्क में आने वालों की सूची तैयार कर उनकी जांच कराने के लिए उन्हें ट्रेेस करने में जुट गया है, जिससे संक्रमण के फैलाव पर अंकुश लगाया जा सके। इसके साथ ही अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का भी काम किया जा रहा है, जिससे उन्हें सुरक्षित किया जा सके। इस संबंध में एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि दो कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। एहतियात के साथ सतर्कता काफी जरूरी है।