फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   corona

चार महिला समेत 20 मिले कोरोना पॉजिटिव

Thu, 15 Oct 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
corona
गाजीपुर। जिले में चार महिला समेत 20 की रिपोर्ट बृहस्पतिवार की देर शाम साढ़े आठ बजे कोरोना पॉजिटिव आई। होम आइसोलेट एवं कोविड सेंटर में भर्ती 3851 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 4176 हो चुकी है। वहीं 61 संक्रमितों की मौत हो गई है और एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 265 पहुंच गया है। जनपद में कोरोना संक्रमितों की बढ़ रही संख्या पर पूर्णत: अंकुश नहीं लग पा रहा है। आए दिन दस से ऊपर मरीज पाए जा रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में विभाग की ओर से संक्रमितों के संपर्क में आए संदिग्धों को चिन्हित करके उनकी जांच कराई जा रही है, जिससे संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। देर शाम आई रिपोर्ट में बाराचवर एक, सदर चार, चौकियां एक, लंका बस स्टैंड एक, दिलदारनगर दो, रेवतीपुर दो, करंडा एक, मरदह एक, हुसैनाबाद एक, भुड़कुड़ा एक, सुल्तानपुर एक, महुआबाग एक और भदौरा में एक कोरोना संक्रमित मिला। इस संबंध में एसीएमओ डा. पीके कुशवाहा ने बताया कि 20 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed