फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cook dies after being hit by high tension wire

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से रसोइया की मौत

Wed, 15 Sep 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Cook dies after being hit by high tension wire
मरदह थाना क्षेत्र के कोड़री गांव में बुधवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय की रसोइया की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से मातम छाया गया।
विज्ञापन

गांव के गुलहरिया बस्ती निवासी चनरी देवी (45) कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय पर 13 वर्ष से तैनात थी। रोज की तरह वह घर से पांच सौ मीटर दूरी पर स्थित विद्यालय खेत की पगडंडी से होकर जा रहा थी। इसी दौरान पैर फिसलने से बीच रास्ते में पहले से झूल रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उन्होंने तत्काल विद्युत उपकेंद्र भोजापुर के कर्मचारियों को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। तब तक परिजन भी मौके पर पहुंच गए और आपूर्ति बंद होने के बाद उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक ले गए जहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित गांव के प्रधान जगनारायण यादव और विद्यालय के शिक्षकों सहित गांव के लोगों ने बताया कि तार लटकने और हादसे की आशंका को लेकर बिजली विभाग को कई दिनों से सूचित किया गया था। इसके बाद भी विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कृष्णकुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed