फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   control room

जिले के लिए संजीवनी बना कंट्रोल रूम

Sun, 23 May 2021 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
control room
गाजीपुर। इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर जिले के लोगों के लिए इन दिनों संजीवनी का काम कर रहा है। सेंटर पर स्थापित 16 नंबरों पर प्रतिदिन 100 कॉल्स आ रहे हैं। एक पखवारे पूर्व सबसे अधिक अस्पताल की जानकारी एवं दवा के साथ साफ-सफाई संबंधित कॉल्स आए जिसे प्राथमिकता के तौर पर संबंधित अधिकारियों द्वारा निस्तारण कराया गया है। वजह प्रत्येक नंबरों पर तैनात कर्मियों द्वारा रजिस्टर में अंकित कॉल्स और समस्या के निस्तारण की सुबह-शाम डीएम द्वारा समीक्षा की जा रही है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने जिले को डेढ़ माह ऐसे अपनी चपेट में लिया था कि घर-घर सर्दी, खांसी एवं बुखार के मरीज मिलने शुरु हो गए थे कि दवा, ऑक्सीजन, बेड जैसे तमाम सुविधाओं के लिए आमजन को काफी परेशान होना पड़ता था। ऐसे में शासन के निर्देश पर डीएम ने इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम स्थापित कराने के साथ 16 नंबर स्थापित कराए। ग्रामीण इलाकों के लोगों को सुविधा मिले इसके लिए तहसील, थाना एवं गांव के सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर चस्पा किया गया। एक पखवारा पूर्व जहां कंट्रोल रूम में अस्पताल, दवा और जांच संबंधित कॉल्स आते थे। अब एक सप्ताह में अब साफ-सफाई, फागिंग और टीकाकरण संबंधित कॉल्स आ रहे हैं। इसका प्राथमिकता के तौर पर निस्तारण भी कराया जा रहा है। इन 16 नंबरों 0548- 2226100, 2226101, 2226102, 2226103, 2226104, 2226105, 2226106, 2226107, 2226108, 2226109, 2226110, 2226111, 2226112, 2226113, 2226114 एवं 7307565865 पर संपर्क किया जा सकता है। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि प्रतिदिन 100 काल्स आ रहे हैं। समस्याओं का प्राथमिकता के तौर पर निस्तारण कराया जा रहा है। साथ ही इन नंबरों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए तहसील, थाना एवं गांव के सार्वजनिक स्थलों पोस्टर लगवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed