फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Contract workers protested for honorarium

मानदेय के लिए संविदा कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Tue, 09 Nov 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Contract workers protested for honorarium
प्रबंधन का पुतला दहन करते बिजली विभाग के संविदा कर्मी। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विद्युत मजदूर पंचायत के बैनर तले विद्युत विभाग के संविदाकर्मियों ने मंगलवार को मानदेय का भुगतान करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जिले में अनुरक्षण और परिचालन का कार्य करा रही कंपनी भारत इंटरप्राइजेज कंपनी के एमडी, सुपरवाइजर और विद्युत विभाग प्रशासन का पुतला जलाया।
विज्ञापन

इस दौरान विद्युत मजदूर पंचायत के अतिरिक्त प्रांतीय महामंत्री निर्भय सिंह ने कहा कि कंपनी संविदा कर्मियों का मानसिक और आर्थिक शोषण कर रही है। इससे आजिज आकर संविदाकर्मियों ने कंपनी के एमडी, सुपरवाइजर और विद्युत प्रशासन का पुतला जलाया। कहा कि सरकार का साफ आदेश था कि दीपावली से पूर्व सभी निविदा कर्मियों का मानदेय भुगतान हो जाना चाहिए लेकिन कंपनी की मनमानी के कारण विभाग से भुगतान लेने के बाद भी दीपावली से पूर्व किसी भी संविदा कर्मचारी का भुगतान नहीं किया जिससे कर्मियों की दीपावली कठिनाईयों में बीती। जिला मंत्री विजयशंकर राय ने कहा कि कंपनी का टेंडर दिसंबर में समाप्त हो रहा है और वह चाहती है कि कर्मियों का मानदेय लेकर फरार हो जाए, लेकिन संगठन किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं होने देगा। कंपनी के पूरे कार्यकाल की मुख्यमंत्री से मिलकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

पुतला दहन कार्यक्रम में संविदा संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह, खंड अध्यक्ष अनुराग सिंह, संविदा उपखंड अध्यक्ष गोविंद कुशवाहा, भानु प्रताप कुशवाहा, जितेंद्र विश्वकर्मा, प्रवीण सिंह, अंशु प्रताप और राजेंद्र कुशवाहा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed