फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Contract workers demanded payment of salary

संविदा कर्मियों ने वेतन भुगतान की मांग

Thu, 09 Sep 2021 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Contract workers demanded payment of salary
बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों ने उपखंड अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर संविदा कर्मियों के कई माह से रुके वेतन का भुगतान जल्द कराने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर 15 सितंबर से धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी ने आश्वासन दिया कि वेतन का भुगतान जल्द कराया जाएगा। संविदा कर्मियों का आरोप है कि उपखंड के तहत कार्यरत सभी संविदा कर्मियों का वेतन भुगतान समय से नहीं होता है, जिससे आर्थिक संकट उत्पन्न हो जा रही है। संविदा कर्मियों ने कहा कि वेतन का भुगतान समय से हो तो हम लोग परिवार का जीविकोपार्जन कर सकें। अगर पूर्व के बकाया वेतन का भुगतान 15 सितंबर तक नहीं होगा तो बाध्य होकर कार्य बहिष्कार करना पड़ेगा। इस संबंध में अधिशासी अभियंता महेंद्र मिश्र ने बताया कि एक सप्ताह में वेतन निर्गत करने के लिए फर्म को निर्देशित किया गया है। जल्द वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। इस मौके पर पर जन्नत, दीपक कुमार यादव, सुनील कुमार, ओमप्रकाश, अमित कुमार, मुकेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed