{"_id":"627aa98c0e7c1d74621f24aa","slug":"consumers-started-crying-after-seeing-scattered-boxes-and-cut-lockers-of-jewelery-ghazipur-news-vns652865243","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवरों के बिखरे डिब्बे और कटे लॉकर देख रोने लगे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवरों के बिखरे डिब्बे और कटे लॉकर देख रोने लगे उपभोक्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत के वाराणसी-गाजीपुर मुख्य मार्ग स्थित यूबीआई की शाखा की छत काटकर लॉकर रूम से चोरों द्वारा चार लॉकर काटकर आभूषण उड़ाने की घटना से लोग सहमे हुए हैं। वहीं लॉकर संचालकों के आंखों के आंसू थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। लॉकर रूम के फर्श पर बिखरे जेवरातों के डिब्बे और कटा लाकर देखकर महिला उपभोक्ता रोने लगी। उनका कहना था कि बच्चों के भविष्य के लिए संभालकर रखी गई पुरखों की निशानी बैंक की लापरवाही के चलते आसानी से हाथ से निकल गई। इधर घटना के दूसरे दिन बैंक में खाताधारकों को भीड़ कम दिखाई पड़ी।
जिला पंचायत की पूर्व सदस्य सीता सिंह ने बताया कि बैंक की इस लापरवाही के लिए शाखा प्रबंधक पर मुकदमा कराया जाएगा। साथ ही दी गई सूची के मुताबिक गहने के मुआवजे की मांग भी करूंगी। लॉकर संचालक भारती विश्वकर्मा ने कहा कि मेरे पुरखों और मेरी मां की दी सोने-चांदी के आभूषण निकल गई। कभी यह सपने में भी नहीं सोचा था कि बैंक के लॉकर से मेरे छोटे-बड़े गहने इस तरह से गायब हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि गहनों के गम में भूख प्यास सब समाप्त हो गया है। केवल भविष्य की चिंता सता रही है। राजेंद्र नगर वार्ड नंबर आठ निवासी सरिता गुप्ता एवं पति श्याम सुंदर ने कहा कि मुसीबत आने पर भी इन जेवरातों का उपयोग नहीं किया। किसी तरह काम चलाता रहा। लेकिन एक झटके में सब चला गया।
पुलिस ने दर्ज किया बयान
औड़िहार। पुलिस ने मंगलवार को शाखा प्रबंधक भोला प्रसाद यादव और उप शाखा प्रंबंध विकास कुमार वर्मा से घटना संबंधित पूछताछ करने के साथ बयान दर्ज किया। साथ ही चोरों द्वारा काटे गए लॉकरों में रखे जेवरातों का भी विवरण मांगा। शाखा प्रबंधक द्वारा तीन उपभोक्ताओं द्वारा दी गई सूची पुलिस को सुपुर्द कर दिया। साथ ही लॉकरधारियों के भी बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन
घटना स्थल की जांच, पूछताछ के बाद छोड़ा
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली पुलिस टीम ने कोतवाल तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में दूसरे दिन भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ बैंक के पिछले हिस्से को भी बारीकी से देखा। यहीं नहीं आस-पास के मकानों में रह रहे लोगों से पूछताछ करने में जुटी रही। इसके साथ बैंक के सीसीटीवी फुटेज के साथ आस-पास के दुकानों एवं मकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी रही, जिससे चोरों को चिन्हित किया जा सके, लेकिन सफलता नहीं मिली। इधर देर रात तीन संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की, लेकिन कुछ भी हाथ न लगने पर उन्हें छोड़ दिया गया।
चंदौली पुलिस ने संभाल रखा है मोर्चा
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली पुलिस के साथ अन्य टीमें चोरों को चिह्नित करने और उन्हें दबोचने के प्रयास में जुटी हुई हैं। वहीं वाराणसी परिक्षेत्र के आईजी के सत्यनारायणा के निर्देश पर चंदौली पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है। वहां की पुलिस टीम भी सैदपुर पुलिस के साथ छानबीन करने के साथ वारदात का पर्दाफाश करने में जुटी हुई है।
चोरी का खुलासा पुलिस के लिए बनी चुनौती
औड़िहार। यूबीआई की छत को काटकर चोर स्ट्रांग रूम में घुसकर जिस तरह से लॉकरों को काटकर चोरी की घटना को अंजाम देकर चोर फरार हो गए हैं और पुलिस अब तक उन्हें चिन्हित भी नहीं कर सकी है। ऐसे में वारदात का खुलासा करना चुनौती बन चुकी है। घटना के दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली रहे। चोरों का पता लगाना तो दूर अब तक उन्हें चिन्हित करने में सफल नहीं हो सकी है।