फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Constable health suddenly deteriorated while watching Kabaddi match died in district hospital

Ghazipur: कबड्डी मैच देखते समय अचानक बिगड़ी सिपाही की तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले टूट गई सांस

Fri, 21 Jul 2023 11:15 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 21 Jul 2023 11:15 PM IST
सार

गाजीपुर पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी विपिन पटेल (33) की शुक्रवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
Constable health suddenly deteriorated while watching Kabaddi match died in district hospital
गाजीपुर जिला अस्पताल पहुंचे एसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी विपिन पटेल (33) की शुक्रवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र के कदवा निवासी विपिन पटेल आरक्षी के पद पर गाजीपुर पुलिस लाइन में तैनात थे।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में देर शाम कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन था। विपिन पटेल भी अपने साथियों के साथ मैच देख रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। साथी पुलिसकर्मी उन्हें लेकर आननफानन जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इससे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ज्ञानवापी का एएसआई सर्वे; मामले की सुनवाई महज 67 दिन में पूरी, फैसले को हिंदू पक्ष क्यों बता रहा बड़ी जीत?
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजीपुर एसपी ओमवीर सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली। बताया कि रात करीब 8 बजे अचानक तबीयत खराब हो गई। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने आरक्षी विपिन पटेल को मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। विपिन पटेल के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। यह घटना बहुत दुखद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed